ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / crime / मध निषेध इकाई की विशेष टीम ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

मध निषेध इकाई की विशेष टीम ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

09-May-2022 07:49 AM

PATNA: मध निषेध इकाई की विशेष टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एक शराब तस्कर गिरोह का भांडा फोड़ा है। गिरोह के गुर्गे झारखंड के रांची से कार से शराब मंगाकर पटना में बेचते थे। अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार इलाके में छापेमारी कर शराब तस्करी में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान कुम्हरार चाणक्य नगर निवासी अभय कांत सिंह और रांची बुट्टी थाना के रहने वाले सन्नी कुमार के रूप में हुई है। उनके पास से एक कार, एक बाइक, तीन मोबाइल और महंगी ब्रांड की 297 बोतल शराब बरामद की गई है। 


मध निषेध इकाई के वरीय अधिकारी ने बताया कि विभाग को झारखंड से शराब की तस्करी की सूचना मिल रही थी। छानबीन में पता चला कि कुम्हरार स्थित एक घर में शराब स्टोर की जा रही है। इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि कर्मी तस्करों पर लगातार नज़र रखा जा रहा था। 


बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां शराब की खरीद-बिक्री हो रही है। हालांकि इसको लेकर मध निषेध इकाई लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार इलाके में छापेमारी कर शराब तस्करी में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।