ब्रेकिंग न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / crime / मदरसा में बच्ची को गोद में बैठाकर गंदी हरकत करता था मौलाना, थाने...

मदरसा में बच्ची को गोद में बैठाकर गंदी हरकत करता था मौलाना, थाने पहुंचा मामला तो हो गया फरार

05-Oct-2023 08:00 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड में एक मदरसा के मौलाना की काली करतूत सामने आई है। मदरसा में पढ़ने जाने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ मौलाना गंदी हरकत करता था। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी मौलाना मदरसा छोड़कर फरार हो गया है। मामला राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, ओरमांझी थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की पढ़ने के लिए मदरसा में जाती थी, जहां का मौलाना पढ़ाई के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत करता था। मौलाना लड़की को अपनी गोद में बैठाकर उसे मोबाइल पर गंदे वीडियो दिखाता था और जब भी उसे मौका मिलात बच्ची के शरीर पर बैड टच करता था। मौलाना की हरकतों से बच्ची काफी परेशान थी।


इसी बीच एक दिन बच्ची ने मदरसा जाने से इनकार कर दिया। जब बच्ची के परिजनों ने उससे मदरसा नहीं जाने के कारण पूछा तो पहले तो वह कुछ भी बताने से कतरा रही थे लेकिन जब परिजनों ने सख्ती की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। पीड़िता के पिता ने ओरमांझी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस बात की जानकारी जैसे ही इलाके के लोगों को हुई वे मौलाना से पूछताछ करने के लिए मदरसा पहुंचे लेकिन तबतक आरोपी फरार हो चुका था। 


फिलहाल पुलिस आरोपी कि गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है। सबसे बड़ी बात है कि आरोपी मौलाना पिछले दो साल से मदरसा में पढ़ा रहा था लेकिन उसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इस घटना के बाद इलाके में तरह तरह की बातें की जा रही हैं। पुलिस आरोपी मौलाना के बारे में जानकारी जुटा रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।