ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

Cyber Crime: UPI इस्‍तेमाल करना सीख रहे थे, फोन हैक कर रिटायर्ड अफसर के खाते से उड़ाये 16.60 लाख रुपये

Lucknow Cyber Crime: लखनऊ में साइबर क्रिमिनल्स ने एक रिटायर्ड अफसर के खाते से 16.60 लाख रुपये उड़ा लिये हैं। रिटायर्ड अफसर UPI इस्‍तेमाल करना सीख रहे थे।

Lucknow Cyber Crime

17-Feb-2025 10:51 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Lucknow Cyber Crime: लखनऊ से साइबर क्राइम की सनसनीखेज घटना सामने आई है। साइबर क्रिमिनल्स ने रिटायर्ड मंडी निरीक्षक श्याम सुंदर यादव का मोबाइल फोन हैक कर उनके खाते से 16 लाख 60,000 रुपये उड़ा लिये। पीड़ित ने पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की साइबर टीम मामले की जांच में जुटी है।


दरअसल चिनहट स्थित यमुना विहार कॉलोनी में रहने वाले श्याम सुंदर यादव मंडी निरीक्षक के पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके एक दोस्त ने उन्हें यूपीआई का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उसी दोस्त ने उनके मोबाइल फोन पर यूपीआई अकाउंट भी बना दिया और यूपीआई को एसबीआई और यूको बैंक से लिंक कर दिया। जिसके बाद उन्होंने यूपीआई की मदद से लेनदेन शुरू कर दिया।


पीड़ित के मुताबिक उनका मोबाइल फोन हैक करके जालसाजों ने उनके अकाउंट से 16 लाख 60 हजार रुपये निकाले गए हैं। पासबुक अपडेट कराने के बाद उन्हें खाते से इतनी बड़ी राशि की निकासी की बात पता चली। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों को आशंका है कि एपीके फाइल भेज कर पीड़ित का मोबाइल हैक कर रुपये निकाले गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।