Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
20-Apr-2024 06:13 PM
By First Bihar
CHAIBASA : लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर को उसके दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एके-47 रायफल और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गई हैं। गोइलकेरा और आनंदपुर थानाक्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोइलकेरा थानाक्षेत्र के जंगली इलाके में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई का एरिया कमांडर सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजो पेश उर्फ कजरू हेमान अपने दस्ते के कुछ सदस्यों के साथ भ्रमणशील है। वह इस इलाके में चल रहे विकास कार्यों को बंद कराने और लेवी वसूलने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया।
टीम ने गोइलकेरा थानाक्षेत्र के चिटिर पहाड़ी के इलाके में अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर को उसके दस्ते के दो साथियों के साथ धर-दबोचा। गिरफ्तार सभी नक्सलियों के पास से दो एके-47, एके-47 के तीन मैगजीन, एके-47 की 88 गोलियां, 315 बोर के राइफल की 30 गोलियां और 50 हजार कैश समेत अन्य सामान भी बरामद किये गए हैं।