ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / गोपालगंज में 20 लाख की शराब बरामद, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान...

गोपालगंज में 20 लाख की शराब बरामद, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन बिहार में शराब जब्त किया जा रहा है और धंधेबाज भी पकड़े जा रहे हैं।

04-Jan-2025 08:54 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शनिवार को गोपालगंज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गोपालगंज में चल रही विकासात्मक योजनाओं की पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गोपालगंज से पटना जाने के दौरान पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक हाइवा को जब्त कर लिया। हाइवा पर लदे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बतायी जा रही है। 


वही पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर का नाम दीपू कुमार है। यह समस्तीपुर जिला का रहने वाला है। पुलिस ने यह कार्रवाई कुचायकोट थाना के बलथरी चेकपोस्ट पर किया है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक हाइवा से दो हजार लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि एक तस्कर भागने में सफल हो गया है। बरामद शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गयी है। 


बता दें कि बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन बिहार में शराब जब्त किया जा रहा है और धंधेबाज भी पकड़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान गोपालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट