चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
12-Apr-2025 11:40 AM
By MANOJ KUMAR
Viral Video: बिहार में शराबबंदी काननू के लागू हुए 9 साल बीच चुके हैं बावजूद इसके शराब के शौकीन लोग आए दिन कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सरकारी अस्पताल का कर्मी अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर के गायघाट का बताया जा रहा है, जहां सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो में जो फोन लेकर बात कर रहा है वह गायघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कर्मचारी अमन है, जो अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शराबबंदी पर सवाल उठने लगा है।
वायरल हो रहे वीडियो में गायघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कर्मचारी अमन अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा है। शराब के साथ चखना की भी व्यवस्था की गई है। सिगरेट का कश लगाते हुए शराब के नशे में सभी झूम रहे हैं। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है जो अब वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि अस्पताल के एक नर्सिंग कर्मचारी का भी पीएफ अकाउंट में सुधार करने को लेकर गायघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अकाउंटेंट अमन कुमार के द्वारा रिश्वत स्वरूप पैसे के डिमांड की गई थी। कुछ पैसे यूपीआई के जरिए लिए गए थे। इस मामले ने भी बीते वर्ष सितंबर में तूल पकड़ा था। अब एक बार फिर शराब के साथ गायघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अकाउंटेंट अमन एवं उनके दोस्तों का वीडियो वायरल हुआ है।