ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में शराब की लूट, सड़क पर गिरने लगी...

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में शराब की लूट, सड़क पर गिरने लगी देसी दारू; लूटने की मच गई होड़

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून के लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब के शौकीन लोग शराब को देखते ही बेकाबू हो जाते हैं. बगहा में लोगों ने बीच सड़क पर जमकर शराब की लूटपाट की.

18-May-2025 02:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: शराबबंदी वाले राज्य में अगर सड़क पर शराब लूटने की होड़ मच जाए तो, इसे क्या कहांगे। बिहार के बगहा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी शराब की पाउचें आई वह लेकर फरार हो गया। 


दरअसल, बगहा में शनिवार की शाम शराब के शौकीन लोगों की बल्ले-बल्ले हो गई। नगर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक शराब तस्कर अपनी बाइक पर चुलाई शराब लेकर जा रहा थी, तभी बोरी में बंद शराब के पाउच सड़क पर गिरने लगे। सड़क पर शराब की पाउचें बिखर गईं। जब लोगों की नजर सड़क पर बिखरे शराब की पाउच पर पड़ी उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।


फिर क्या था लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी शराब की पाउचें लगी, वह लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर शराब लुटने वाले लोग फरार हो गए हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शराब तस्कर को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।