ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Crime News: बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, मां-बेटे ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया

Bihar Crime News: लखीसराय में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर आभूषण दुकान चलाने वाले युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया; इलाज के दौरान युवक की मौत, महिला गिरफ्तार और बेटा फरार।

01-Dec-2025 05:48 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक महिला ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर इतना बड़ा कदम उठा लिया।


घटना कबैया थाना क्षेत्र की है, जहाँ रविवार को दिनदहाड़े एक युवक को एक महिला और उसके बेटे ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। युवक अपनी आभूषण की दुकान में बैठा हुआ था, तभी महिला अपने बेटे के साथ वहाँ पहुंची और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे युवक बुरी तरह झुलस गया।


स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहाँ इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान संसार पोखर निवासी रामरूप राम के बड़े बेटे, छोटू कुमार के रूप में हुई है।


आरोपी महिला और उसके बेटे ने घटना का कारण गाली-गलौज बताया है। महिला ने ऑन कैमरा बयान दिया कि छोटू और उसका भाई उसके पुत्र कन्हैया कुमार को अक्सर गालियाँ देते थे और उसे भी अपमानित करते थे। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि क्या सिर्फ गाली-गलौज के कारण कोई इतना बड़ा कदम उठा सकता है—यह बात उन्हें समझ नहीं आ रही।


घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद कबैया थाने में जाकर सरेंडर कर दिया, जबकि उसका बेटा अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कबैया थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया है।