ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

Bihar Crime News: बिहार के RJD नेता को पुलिस ने किया अरेस्ट, जानिए.. कौन से मामले में हुई गिरफ्तारी?

Bihar Crime News: लखीसराय में अपहरण मामले को लेकर सड़क जाम और हंगामा करने के आरोप में राजद युवा जिलाध्यक्ष विनय कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News

14-Dec-2025 04:57 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय जिले में राष्ट्रीय जनता दल के युवा जिलाध्यक्ष विनय कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कबैया थाना क्षेत्र के लाली पहाड़ी के पास से शनिवार देर रात पुलिस ने उन्हें पकड़ा। विनय साहू पर एक अपहरण मामले को लेकर सड़क जाम कर हंगामा करने का आरोप है।


कबैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर यह गिरफ्तारी की। बताया गया कि कुछ महीने पहले पचना रोड निवासी सिकंदर कुमार के अपहरण और उसके लापता होने की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पचना रोड के पास करीब पांच घंटे तक सड़क जाम कर दी थी। 


इस दौरान यातायात पूरी तरह ठप रहा और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। सड़क जाम और हंगामे की इस घटना को लेकर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय कुमार साहू को भी नामजद आरोपी बनाया गया था। 


इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के अनुसार, विनय साहू को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही, इस मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।