ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Home / crime / लड़की से मिलाने के नाम पर दोस्तों ने युवक को किया अगवा, पिता...

लड़की से मिलाने के नाम पर दोस्तों ने युवक को किया अगवा, पिता से मांगी 15 लाख रुपए फिरौती

09-Oct-2020 02:22 PM

DESK: पांच युवकों ने अपने ही दोस्त को अगवा कर लिया. दोस्त को एक लड़की से मिलवाने का भरोसा देकर पांचों ने अपने कब्जे में कर लिया और पिता को फोन किया कि 15 लाख रुपए फिरौती दो नहीं तो तुम्हारे बेटे की हत्या कर देंगे. यह मामला यूपी के गाजियाबाद का है.

खोड़ा इलाके के रहने वाले लड़के के पिता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराया है. पिता ने पुलिस को बताया कि मेरा बेटा दोस्तों के साथ गया था, लेकिन अब फिरौती के रकम के लिए पैसा मांगा जा रहा है. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई. 

कॉल रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

पुलिस ने शिकायत के बाद खोड़ा इलाके के नवनीत नगर में एक घर पर छापेमारी की. पुलिस ने युवक को बरामद किया. उसके दोस्तों ने उसका हाथ और पैर बांधकर बंधक बनाए हुए थे. पुलिस ने आरोपी आसिफ, रिजवान, संजय, सुधीर और हर्षित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन, एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, रस्सी और सेलो टेप बरामद किए गए हैं.