ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Crime News: मजदूरी का पैसा मांगने गए युवक पर चाकू से हमला, गंभीर...

Crime News: मजदूरी का पैसा मांगने गए युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Crime News: मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मजदूरी का पैसा मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। दोस्त से बकाया रुपये मांगने गया युवक चाकू मारकर घायल कर दिया गया। फिलहाल घायल युवक का इलाज मधुबनी सदर अस्पताल में चल रहा है।

11-Apr-2025 08:15 PM

By First Bihar

Crime News: मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक पर उस वक्त चाकू से हमला कर दिया गया जब वह अपनी मजदूरी का बकाया पैसा मांगने अपने दोस्त के पास गया था। घायल युवक की पहचान सातघरा गांव निवासी दिलीप दास के पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है।


 परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।अरविंद कुमार ने बताया कि वह कर्नाटक के एक होटल में काम करता था। वहीं, उसके नाम पर उसके दोस्त विकास शाह, जो बिस्फी थाना क्षेत्र के धजवा गांव का निवासी है, ने होटल मालिक से 25 हजार रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए थे।


 यह रकम विकास ने अरविंद को नहीं दी। जब मालिक को इस बात की जानकारी हुई तो उसने अरविंद को काम से निकाल दिया। अरविंद का कहना है कि वह बकाया पैसे की मांग को लेकर विकास शाह से मिलने उसके गांव गया था, जहां विकास ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अरविंद कुमार ने बिस्फी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने विकास शाह को नामजद अभियुक्त बनाया है।