ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश Amit Shah: बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी Amit Shah: बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी HOLI 2026: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली.. आखिर क्यों बन रही संशय की स्थिति? HOLI 2026: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली.. आखिर क्यों बन रही संशय की स्थिति? बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह तेज: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने दो महिलाओं को दबोचा, पुलिस ने बचाई जान

किशनगंज की भ्रष्ट प्रभारी DPO अनीता कुमारी के आवास पर छापेमारी, SVU को मिले लाखों रुपए कैश, मंगाई गई नोट गिनने वाली मशीन

Bihar Crime News: किशनगंज में निगरानी विभाग की टीम ने ICDS की सह प्रभारी DPO अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर की गई कार्रवाई में उनके आवास से लाखों रुपये नकद भी बरामद हुए।

Bihar Crime News

20-Feb-2026 03:09 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसवीयू की टीम ने सीमांचल के किशनगंज जिले में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार, 20 फरवरी को पटना से आई स्पेशल विजिलेंस यूनिट की आठ सदस्यीय टीम ने बाल विकास सेवा (ICDS) की सह प्रभारी डीपीओ अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


यह कार्रवाई पौठिया के सीडीपीओ नागेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पहले प्रारंभिक जांच की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान अनीता कुमारी को उनके निजी आवास से रिश्वत की राशि लेते पकड़ा गया।


एसवीयू के डीएसपी लव कुमार ने बताया कि यह मामला किसी बड़ी विभागीय डील और लाभ से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि अनीता कुमारी ने कुल 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से फिलहाल 50 हजार रुपये दिए गए थे। छापेमारी के दौरान उनके आवास से लाखों रुपये अतिरिक्त नकद भी बरामद हुए हैं, जिनकी गिनती की जा रही है।


गिरफ्तारी के बाद अनीता कुमारी को निगरानी मुख्यालय ले जाने की तैयारी की जा रही थी। निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्ट- नौशाद आलम, किशनगंज