ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / crime / किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ...

किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

आय से अधिक संपत्ति मामले में किशनगंज के पूर्व डीएसपी गौतम कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पटना में EOU ने उनसे 5 घंटे तक पूछताछ की, जबकि कई ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ।

06-Apr-2026 08:19 PM

By First Bihar

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो किशनगंज के पूर्व डीएसपी गौतम कुमार से जुड़ी हुई है। गौतम कुमार के तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अब उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी जल्द शुरू होगी। हालांकि निलंबन से संबंधित अधिसूचना अभ सार्वजनिक नहीं की गयी है। 


बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की रेड के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार को पद से हटाते हुए मुख्यालय क्लोज कर दिया था। आज सोमवार को पटना स्थित आर्थिक अपराध इकाई के दफ्तर में उपस्थित हुए गौतम कुमार से करीब 5 घंटे तक ईओयू की टीम ने पूछताछ की।


गौरतलब है कि आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में 31 मार्च 2026 को गौतम कुमार के किशनगंज, पटना, पूर्णिया सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान आय से 60 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का मामला सामने आया। पता चला कि पूर्व डीएसपी गौतम ने अपने नाम के अलावे पत्नी, सास, कई महिला मित्र एवं अन्य लोगों के नाम पर संपत्तियां खरीद रखी है। उनके पास 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति होने की भी चर्चा है।  


आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-03/26, दिनांक-29.03.2026 अन्तर्गत धारा 49/61 बी0एन0एस0 2023 एवं 12/13 (2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०अ०अधि० 1988 (यथासंशोधित 2018) में प्राथमिकी अभियुक्त श्री गौतम कुमार, पिता स्व० परमेश्वर रजक, पता-इन्दिरा नगर, हाउसिंग कॉलोनी, नाला रोड, पूर्णिया, थाना-खजॉची हाट, जिला पूर्णिया तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज के विरूद्ध आय से अधिक सम्पति अर्जन से संबंधित काण्ड दर्ज की गई थी।


आज दिनांक-06.04.2026 को आर्थिक अपराध थाना में प्राथमिकी अभियुक्त श्री गौतम कुमार, पिता- स्व० परमेश्वर रजक, पता-इन्दिरा नगर, हाउसिंग कॉलोनी, नाला रोड, पूर्णिया, थाना-खजॉची हाट, जिला-पूर्णिया से पुलिस अधीक्षक तथा वरीय पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के समक्ष विस्तृत पूछताछ की गई। इस संबंध में उनके द्वारा पूछताछ के क्रम में दी गई जानकारियों का सत्यापन किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि काण्ड के अनुसंधान के क्रम में अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में आर्थिक अपराध इकाई की एक टीम किशनगंज / पूर्णिया जिले में कैम्प कर रही है तथा प्राथमिकी अभियुक्त के द्वारा स्वयं तथा अपने परिजनों के नाम पर अर्जित परिसम्पत्तियों एवं उनके द्वारा क्रय की गई बेनामी परिसम्पत्तियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इस क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त श्री गौतम कुमार से आगे भी पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में उपस्थित होने के लिए नोटिस प्रेषित किया जाएगा।