पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
20-Jun-2025 02:45 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज से डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने कमरे में सो रही मां-बेटी को धारदार हथियार से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के कस्वाकलियागंज पंचायत के तैयबपुर गांव की है।
मृतक महिला की पहचान तेलीबस्ती निवासी अंसारी बेगम और उसकी 18 महीने की बेटी राहत परवीन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतका के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने सास-ससुर के साथ रहती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और साक्ष्य को इकट्ठा करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद किशनगंज एसपी सागर कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पोठिया थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद रोहित और अंसरी बेगम का पांच साल पहले लव मैरिज हुआ था। शादी के तीन साल बाद गंभीर बीमारी के कारण अंसरी बेगम के पति रोहित की मौत हो गई। जिसके बाद अपने तीन साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी के साथ अंसरी बेगम सास-ससुर के साथ रहती थी।
बुधवार की रात महिला अपनी बच्ची के साथ कमरे में सो रही थी। इसी बीच देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटी की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला और उसकी बेटी की हत्या किसने और क्यों की है। असपी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।