ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Liquor Ban in Bihar: बिहार में शराबबंदी हुई बेहाल! नगर पंचायत अध्यक्ष की...

Liquor Ban in Bihar: बिहार में शराबबंदी हुई बेहाल! नगर पंचायत अध्यक्ष की कार से मिली विदेशी शराब

19-Apr-2025 11:33 AM

By First Bihar

Liquor Ban in Bihar: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराब की खेप बिहार पहुंच रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून की हालत बद से बदतर होती जा रही है।


दरअसल, किशनगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत चेयरमैन की कार से विदेशी शराब को जब्त किया है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से एक लक्जरी कार में शराब बिहार लाई जा रही है। इसके बाद टीम ने शहर के सभी प्रवेश मार्गों और चेकपोस्ट पर जांच तेज कर दी।


पुलिस ने बंगाल की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार को रोका गया। कार पर नगर पंचायत चेयरमैन का बोर्ड लगा था। रोकने की कोशिश पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। टीम ने पीछा कर हलीम चौक के पास कार को पकड़ लिया। चालक मौके से फरार हो गया।


कार की तलाशी में विभिन्न ब्रांड की करीब 5 लीटर विदेशी शराब मिली। विभाग ने कार जब्त कर ली है। अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामला दर्ज कर दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा। नगर पंचायत चेयरमैन की कार से शराब मिलने पर तमाम तरह से सवाल उठ रहे हैं।