ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar crime News: सब्जी के लिए पति ने खेला खूनी खेल, धारदार हथियार...

Bihar crime News: सब्जी के लिए पति ने खेला खूनी खेल, धारदार हथियार से पत्नी का काट डाला गला

Bihar crime News: बिहार के किशनगंज में पति ने पत्नी से सब्जी बनाने को लेकर किया विवाद और पत्नी को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया, देवर आंगन में पंहुचा तो देखा भाभी का शव, जाने इस घटना की पूरी कहानी..

28-Feb-2025 04:51 PM

By First Bihar

Bihar crime News: बिहार के किशनगंज से एक सनसनी खेज खबर सामने आया है। गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र के बेंतबारी गांव में 40 वर्षीय महिला रूबी बेगम की उसके पति ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का नाम अब्दुस सकुर है और यह पेशे से टोटो चालक है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। 


मृतका के देवर ने बताता कि जब वह आंगन में आया तो देखा कि खून से लथपथ भाभी का शव पड़ा हुआ था। उसके बाद शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जमा हुए और घटना की जानकारी पंचायत के सरपंच तथा गंधर्वडांगा थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते हीं मौके पर गंधर्वडांगा थाना पुलिस तथा एसडीपीओ टू ठाकुरगंज पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका रूबी बेगम और आरोपी पति अब्दुस सकुर की शादी लगभग बीस वर्ष पहले हुई थी और उनके चार बच्चे भी हैं, जिसमें से दो बड़ा लड़का फिलहाल बाहर है। एक बच्ची जो अभी केवल सात आठ माह की है। ऐसे में घटना कैसे और कब हुई इस बात की स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो घटना का आभास आस-पास के किसी भी लोगों को नहीं हुआ। 


कुछ लोगों का कहना है कि रात को खाने के समय पति-पत्नी के बीच सब्जी नहीं बनाने को लेकर कहा सुनी हुई थी। पति ने खाने में सब्जी मांगी तो पत्नी ने ऐसा जवाब दिया कि दोनों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई और बात बढ़ते बढ़ते खूनी खेल तक पहुंच गई। पति ने गुस्से में आकर पत्नी को धारदार हथियार से चहरे पर वार किया और गला काट कर मौत के घाट उतार दिया।


स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने और उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार ने कहा कि मृतका के पिता के फर्द बयान पर पति अब्दुस सकुर को नामजद आरोपी के रूप में गंधर्वडांगा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्यारोपी पति को खोज रही है और जल्द गिरफ्तारी भी होगी।