PATNA: पटना मुसल्लहपुर कोचिंग विवाद मामले में कदमकुआं थाने की पुलिस ने पूछताछ के लिए खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान के स्टॉफ कन्हैया सिंह,अजीत कुमार और अंकित पाण्डेय को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन शाम चार बजे तक तीनों में कोई भी स्टाफ थाने नहीं पहुंचा। जबकि इन तीनों को पुलिस का सहयोग करने को कहा गया था।
पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर के 3 स्टाफ को थाने में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया था। कोचिंग सेंटर के बाहर इस नोटिस को चिपकाया गया था। नोटिस मिलने के बावजूद खान ग्लोबल के तीनों स्टाफ पुलिस के समक्ष थाने में उपस्थित नहीं हुए। रविवार को शाम 4 बजे से पहले उन्हें कदमकुआं थाने में उपस्थित होने को कहा गया था। कोचिंग विवाद मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने तीनों को थाने पर बुलाया था। लेकिन तीनों में से कोई भी स्टाफ उपस्थित नहीं हुए।
अंकित कुमार पांडेय, कन्हैया सिंह और अजीत कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी वो थाने पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद डीएसपी टाउन-1 राजेश रंजन ने कहा कि नोटिस की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह मामला ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें खान सर समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं रौशन आनंद सहित 3 आरोपी फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं। रौशन आनंद की जमानत याचिका पर कल सोमवार को सुनवाई होनी है।
पुलिस ने पहले भी यह पूछा था कि बार-बार कई माध्यमों से पूछताछ के लिए आप लोगों को बुलाया गया लेकिन आप लोग थाने पर नहीं पहुंच रहे हैं। बता दें कि खान ग्लोबल कोचिंग के स्टाफ कन्हैया सिंह ने ही आवेदन दिया था और रौशन आनंद और प्रिंस यादव को अभियुक्त बनाया गया था। अब प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थति में नेपाल में मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडी में नोटिस चिपका दिया गया और खान सर के तीनों कर्मचारियों को थाने में उपस्थित होने को कहा था।
मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया निवासी रंजीत बिंद के बेटे अजित कुमार, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के बेटे कन्हैया कुमार सिंह, सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहईगाज निवासी विजय शंकर पांडेय के पुत्र अंकित कुमार पांडेय को पुलिस ने पूछताछ के लिए कदमकुआं थाने में शाम 4 बजे के पहले उपस्थित होने को कहा गया था लेकिन तीनों में से कोई भी हाजिर नहीं हुए। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में आगे क्या एक्शन लेती है?
खान ग्लोबल स्टडीज पर पुलिस ने चिपकाया नोटिस: कोचिंग विवाद से जुड़े कदमकुआ केस में पूछताछ के लिए स्टाफ कन्हैया सिंह, अजीत कुमार और अंकित कुमार पांडेय को बुलाया गया है। उन्हें आज शाम 4 बजे तक उपस्थित होने का समय दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि वे पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे… pic.twitter.com/fbJ6lgS5P5