Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। जिले के मोरकाही थाना इलाके के बछौता गांव में एक कलयुगी बेटे ने ही अपने बुजुर्ग पिता की आज हत्या कर दी।
ट्राई साइकिल घर में लगाने को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ।इसी दौरान बेटे ने लात घुसा से अपने पिता पर हमला बोल दिया। जिससे 75 साल के उपेन्द्र साह की मौके पर मौत हो गई।बताया जाता है कि आरोपी अमरेंद्र साह मृतक की पहली पत्नी का संतान था।
जमीन को लेकर पिता पुत्र के बीच अक्सर विवाद हो रहा था।आज बुजुर्ग ट्राई साइकिल घर में लगा रहा था।जिसका बेटा ने विरोध कर दिया।जिसके बाद विवाद उग्र रूप ले लिया।
हालांकि मोरकाही थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवेदन मिलते ही पुलिस केस दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर देगी।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया