ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / crime / तलाकशुदा महिला से शादी करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने...

तलाकशुदा महिला से शादी करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पति पर लगाया आरोप

खगड़िया के रहमतपुर गांव में 28 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने तलाकशुदा महिला के पूर्व पति पर हत्या का आरोप लगाया।

18-Mar-2026 09:37 PM

By First Bihar

KHAGARIA: तलाकशुदा महिला से शादी रचाना एक युवक को भारी पड़ गया। अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना खगड़िया जिले के मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव की है। जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय बॉबी कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने उसे तीन गोली मारी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना तब हुई जब बॉबी कुमार अपने घर से मड़ैया बाजार के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में पूर्व से घात लगाए बैठे बदमाशों ने गोली मारकर बॉबी की निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। 


परिजनों ने बताया कि तलाकशुदा महिला से बॉबी ने शादी की थी। इसी शादी के विरोध में महिला के पूर्व के पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।