ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / crime / Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की...

Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप

Bihar Crime News: खगड़िया के मड़ैया में 25 वर्षीय युवक बॉबी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रेम विवाह को लेकर पत्नी के पूर्व पति पर साजिश का आरोप है.

19-Mar-2026 11:31 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र स्थित मड़ैया गांव के कहरटोली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के मकेन्दर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने पिता की बरसी में शामिल होने के लिए दिल्ली से गांव आया था।


परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह करीब नौ बजे बॉबी कुमार घर से बाजार जाने के लिए निकला था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


मृतक की पत्नी फूलकुमारी ने बताया कि उसकी पहली शादी पड़ोसी राजा कुमार से हुई थी। बाद में उसका बॉबी कुमार के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया। इसके बाद उसने राजा कुमार से तलाक ले लिया और बॉबी से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे। 


हालांकि, आरोप है कि राजा कुमार इस बात से नाराज था और पुरानी रंजिश को लेकर उसने ही हत्या की साजिश रची। बताया जाता है कि बॉबी चार-पांच दिन पहले ही अपने पिता की बरसी के लिए गांव आया था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। बॉबी कुमार चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था।


घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता और मड़ैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। मड़ैया की सहायक थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई के बयान पर राजा कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।