बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
30-Jun-2025 08:37 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र उतरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग को चोरी के आरोप में दबंगों ने बेरहमी से पीटा और उस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित बालक की पहचान 13 वर्षीय गुलशन कुमार के रूप में हुई है, जिसे गांव के ही चार दबंग युवकों ने मोबाइल और साइकिल चोरी के आरोप में पहले रात में घर से उठाकर एक कमरे में बंद किया और फिर रातभर बेल्ट, लाठी और डंडों से पीटा। अगली सुबह आरोपियों ने उसे रसौंक गांव के पास बागमती नदी के किनारे ले जाकर जबरन पानी में डुबोने की कोशिश की और फिर से बुरी तरह मारा-पीटा। गुलशन के मुताबिक, वह बेहोश होने तक मार खाता रहा।
परिजनों ने बताया कि जब गुलशन को काफी खोजबीन के बाद घायल अवस्था में नदी किनारे पाया गया, तो उसे आनन-फानन में खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक के शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पीड़ित का कहना है कि मारपीट करने वाले युवक उसके ही गांव के हैं और पहले भी कई बार लोगों को धमकाते रहे हैं। उसने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ताकि दूसरों में भी डर बना रहे।
घटना को लेकर मोरकाही थाना में पीड़ित परिवार द्वारा लिखित शिकायत दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
इस अमानवीय कृत्य से इलाके में गुस्सा है। कई स्थानीय सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निंदा की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ प्रशासन को तत्काल कड़ा रुख अपनाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
रिपोर्ट- अनिश कुमार