पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
06-Sep-2025 08:06 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले में शनिवार को दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध गोलीबारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मथार गांव में उस समय हुई, जब नाव पर यात्रियों को सवार कराने को लेकर विवाद हो गया।
घटना के दौरान बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया बल्लो यादव के भतीजे कुणाल कुमार की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सौरव का इलाज खगड़िया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
कुणाल को सूचना मिली थी कि उसके नाव पर सवारी को लेकर विवाद हो रहा है। वह अपने दोस्त सौरव के साथ मौके पर पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों पर गोलियां चला दीं। फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान कुणाल ने दम तोड़ दिया। उसे बेगूसराय रेफर किया गया था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर SDPO-1 मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि नाव पर सवारी को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि हमलावर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं।
इस दर्दनाक घटना के बाद कुणाल के परिवार और गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है कि नाव के विवाद को लेकर पहले से ही तनाव था और उसी रंजिश में कुणाल को निशाना बनाया गया। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।