बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
01-Feb-2025 05:34 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ की टीम और खगड़िया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 50 हजार के इनामी बदमाश को उसके साथी के साथ अरेस्ट किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से कट्टा और 17 गोलियों को पुलिस ने बरामद किया है।
दरअसल, खगड़िया पुलिस को आज दूसरे दिन भी बड़ी सफलता मिली है। STF और जिला पुलिस की कार्रवाई में 50 हजार का इनामी संदीप यादव समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से पुलिस ने दो कट्टा और 17 जिंदा कारतूस को जब्त किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ लूट, डकैती ,रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने यह कार्रवाई महेशखूंट और मानसी थाना इलाके में की है। मानसी थाना इलाके से संदीप की गिरफ्तारी हुई। जिसके खिलाफ आधे दर्जन मामले दर्ज हैं जबकि मो. समीम की गिरफ्तारी महेशखूंट थाना इलाके से हुई। बता दें कि खगड़िया पुलिस ने शुक्रवार को भी 50 हजार के इनामी बदमाश विजय सिंह को गिरफ्तार किया था।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया