ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, मारपीट और...

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, मारपीट और फायरिंग में कई लोग घायल; 6 की हालत गंभीर

Bihar Crime News: कटिहार जिले के हँसेली गांव में ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। गोलीबारी और मारपीट में 12 लोग घायल, जिनमें 6 की हालत गंभीर है। पुलिस मौके पर तैनात, तनावपूर्ण माहौल।

29-Jun-2025 11:15 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसेली गांव में शनिवार को ज़मीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और कई राउंड गोलीबारी भी की गई। इस हिंसक झड़प में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।


यह घटना रहटा पंचायत के एक विवादित भूखंड को लेकर हुई। एक पक्ष उस ज़मीन को लाल कार्ड धारियों की भूमि बता रहा था, जबकि दूसरा पक्ष खुद को जमींदार बताते हुए जबरन खेत जोतने पहुंच गया। कथित जमींदार पक्ष में सीताराम यादव, जगदीश यादव, भूटो मंडल और बरेटा गांव निवासी सदय चौधरी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ खेत जोतने आए थे।


ग्रामीणों के विरोध करने पर जमींदार पक्ष ने पहले दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और फिर विरोध कर रहे लोगों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा। इस घटना में वीणा देवी (55), सुरो ऋषि (60), प्रभात कुमार पासवान (24), गीता देवी (60), शीला देवी (40), मनखुश कुमार (21), मिथुन ऋषि (40), सुभाष पासवान (42), रीना देवी (25), जीतो ऋषि (35), दिलीप पासवान (43) और धोली देवी (40) सहित कुल 12 लोग घायल हुए हैं। 


ग्रामीणों ने बताया कि वीणा देवी, सुरो ऋषि और प्रभात कुमार को गोली लगी है। सभी घायलों को पहले फलका सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छह गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने फलका थाना की 112 नंबर पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस के देर से पहुंचने पर आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया।


घटना की जानकारी मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस का कहना है कि गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गांव में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। एसडीपीओ ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फलका, कोढ़ा और पोठिया थाना की पुलिस तैनात की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।