राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
22-Jan-2026 02:26 PM
By SONU
Bihar Crime News: बिहार के कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से है, जहां पुलिस की नाक के नीचे चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। हैरान करने वाली बात ये है कि यह गंदा खेल पिछले एक या दो महीने से नहीं, बल्कि पूरे 5 साल से चल रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भाटा टोला चौक पर, चाय की दुकान की आड़ में जिस्मफरोशी का यह बाजार सजा हुआ था। लेकिन आज, सब्र का बांध टूटा और ग्रामीणों ने खुद ही कानून का डंडा उठा लिया। क्या है पूरा मामला और कैसे खुली बसंती देवी के काले कारनामों की पोल।
कटिहार का भाटा टोला चौक, जहां बाहर तो चाय की दुकान थी, लेकिन अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बसंती देवी नाम की महिला पिछले 5 वर्षों से इस चाय की दुकान की आड़ में सेक्स रैकेट चला रही थी।
आज ग्रामीणों ने रंगे हाथों एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस का इंतज़ार किए बिना लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला और युवक को धर दबोचा। हालांकि महिला और बसंती देवी भागने मे कामयाय रही बाद में युवक को मुफस्सिल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सबसे बड़ा सवाल पुलिस प्रशासन पर खड़ा होता है। आखिर कैसे एक महिला 5 साल तक समाज के बीचो-बीच इतना बड़ा अनैतिक धंधा चलाती रही और स्थानीय पुलिस सोती रही? क्या पुलिस की सूचना तंत्र पूरी तरह फेल है, या फिर दाल में कुछ काला है?