बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की
06-Apr-2026 01:20 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में हाजत में हुई संदिग्ध मौत के बाद भड़की हिंसा पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 20 नामजद और करीब 700 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने सड़क जाम, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले की घटनाओं को आधार बनाकर साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। मुख्य आरोपित के रूप में लक्ष्मीपुर लोहजर निवासी दिवाकर कुमार यादव उर्फ दिवो यादव को चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही पूर्णिया जिले के चार अन्य आरोपितों मोनू यादव, प्रभात कुमार, रौशन कुमार और अभिमन्यु कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विदित हो कि बीते शनिवार को फलका थाना हाजत में राकेश कुमार ने फांसी लगाने का प्रयास किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) रंजन कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।