ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / कटिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दो हत्या से...

कटिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दो हत्या से इलाके में दहशत, कानून व्यवस्था पर सवाल

कटिहार जिले में दो दिनों के भीतर दो हत्याओं से शहर में दहशत फैल गई है। रामपारा निवासी मोहम्मद टिंका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले प्रॉपर्टी डीलर धीरज की हत्या हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

01-Jul-2025 09:12 PM

By First Bihar

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो गया है। मंगलवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। कटिहार में दो दिनों में दो हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


हत्या की वारदात देर शाम मुफ्फसिल और दंडखोरा थाना बॉर्डर पर हुई है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रामपारा निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद टिंका के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। 


बताया जाता है कि टिंका को उसके साथी ने बुलाकर धुसमर के पास ले गया और गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे एएसपी अभिजीत कुमार ने घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रहे हैं। एक के बाद एक हत्या की घटना से इलाके के लोग भी दहशत में हैं। स्थानीय वार्ड पार्षद मोहम्मद इबरार ने भी इस घटना पर चिंता जताई है। बता दें कि 36 घंटे पहले ही प्रॉपर्टी डीलर धीरज की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही हत्याओं से कटिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।