ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

करनाल के सुपर मॉल में स्पा सेंटर पर रेड, 10 लड़की और 3 लड़के अरेस्ट

Karnal Spa Center Raid: हरियाणा के करनाल में दो स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी की है। रेड के दौरान पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है।

25-Jan-2025 12:13 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Karnal Spa Center Raid: हरियाणा के करनाल में सेक्टर 12 स्थित सुपर मॉल में दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी की है। रेड के दौरान पुलिस ने 10 लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सुपर मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में गलत काम होने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया।


बताया जा रहा है कि सुपर मॉल में जब पुलिस ने रेड मारी तो हंगामा मच गया। पुलिस के अचानक सुपर मॉल पहुंचते ही स्पा सेंटर संचालकों में खलबली मच गई। सेंटर में मौजूद युवक-युवती भागने लगे। लेकिन पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में 10 लड़की और 3 लड़कों को पकड़ लिया। पुलिस के आगे युवक-युवती गिड़गिड़ाते भी दिखे, मगर पुलिस ने किसी की नहीं सुनी।


रेड के दौरान युवक और युवतियां तौलियां, चादर, परदे और कपड़े में मुंह छिपाते दिखे। पुलिस ने स्पा सेंटर्स से कंडोम, शराब की बोतलें बरामद की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां दूसरे राज्यों से आकर लड़कियां स्पा सेंटर में काम करने लग जाती है। पुलिस ने पकड़े गये लड़कियों और लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुपर मॉल में काफी समय से कई मसाज पार्लर चल रहे हैं, जहां देह व्यापार होने का भी अंदेशा है। इससे पहले भी कई बार पुलिस की ओर से यहां पर कार्रवाई की जा चुकी है।