Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
12-Dec-2025 12:45 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Crime News: कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में ढाई माह की गर्भवती विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
मृतका की पहचान रामगढ़ निवासी राकेश पांडे की 24 वर्षीय पत्नी अमृता कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमृता और उसका पति दिल्ली में रहते थे और तीन दिन पूर्व ही दोनों अपने गांव लौटे थे। घटना के समय घर में मृतका का पति, सास और अन्य परिजन मौजूद थे।
परिजनों के अनुसार, मृत महिला लगभग ढाई माह की गर्भवती थी। मृतका के बड़े पिता रामजी पांडे ने बताया कि उन्हें घटना का कारण स्पष्ट नहीं है और वे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना दे दी गई थी और आगे की प्रक्रिया जारी है।
भगवानपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में सीकरी की मांग किए जाने का आरोप लगाया है, हालांकि थाने को अभी औपचारिक आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी।