BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
09-Jan-2021 09:39 AM
KAIMUR : कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ घर के बगल के ही रहने वाले एक लड़के ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है. नाबालिग लड़की वारदात के समय अपने घर में अकेली थी. पुलिस ने मामला दर्ज होते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच कराया गया.
घटना के बारे में पीड़िता ने पीड़िता ने महिला थाना भभुआ में आवेदन देकर बताया है कि वह अपने घर पर अकेले सोई थी. घर वाले किसी काम से बाहर गए थे. तभी पड़ोस के रहने वाले झींगा खरवार बारह बजे रात में उसके घर में घुस गया और फिर उसे जबर्दस्ती बगल के सरसों के खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
किसी तरह लड़की अपने घर पहुंची और फिर अगले दिन परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन नाबालिग युवती को कुदरा थाना ले गए और फिर वहां से पीड़िता को महिला थाना भभुआ पहुंचाया गया.
मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया एक नाबालिग लड़की द्वारा पड़ोस के लड़के झींगा खरवार के ऊपर घर से उठाकर सरसों के खेत में ले जाकर रेप करने की बात बताई गई है. जहां पुलिस ने कांड अंकित कर आरोपी झींगा खरवार को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का सदर अस्पताल भभुआ में मेडिकल जांच कराया गया.. न्यायालय में 164 का बयान दर्ज होगा और आरोपी झींगा खरवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.