ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार बीड़ी जलाते ही लगी आग, 65 वर्षीया महिला की दर्दनाक मौत, 2 महीने पहले ही लिया था PNG गैस कनेक्शन FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए नया नियम और कैसे मिलेगा फायदा Bank Holiday : अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां

Bihar Crime News: कैमूर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक विष्णु कांत मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, आरोपी फरार है।

15-Mar-2026 12:39 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर जिले में कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विष्णु कांत मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विष्णु कांत मिश्रा के ससुर का हाल ही में निधन हो गया था। 


रविवार को विष्णु अपनी पत्नी को उसके मायके भेजने के लिए गांव में ही ऑटो पर बैठाने गए थे। जैसे ही वह पत्नी को ऑटो में बैठा कर विदा करने की तैयारी कर रहे थे, तभी गांव का ही आरोपी अमित कुमार दुबे दौड़ते हुए वहां पहुँचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने करीब चार-पांच राउंड फायरिंग की। विष्णु कांत मिश्रा को तीन गोलियां लगीं। पहली गाल पर, दूसरी सीने में और तीसरी पीठ में। गोली लगते ही विष्णु जमीन पर गिर पड़े और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अमित दुबे मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई विष्णु देव मिश्रा और परिजन बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी गांव का ही है, लेकिन हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। 


सूचना मिलने पर पहुँचे मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। डीएसपी ने पुष्टि कीया कि हत्या अमित कुमार दुबे द्वारा की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।