RANCHI : राजधानी पटना से अजीब मामला सामने आया है. जहां पटना की एक शातिर अपराधी लवली सिंह बैंक में रिकवरी एजेंट की आड़ में लूटपाट किया करती थी. उसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक गिरोह तैयार कर रखा है. इस गिरोह में रांची से लेकर दिल्ली तक के लोगों को शामिल किया है.


इस बात का खुलासा पूछताछ में आरोपी लवली सिंह ने पुलिस के समक्ष किया. पुलिस ने कुछ दिन पहले आरोपी लवली को हजारीबाग से गिरफ्तार कर जेल भेजा है. जेल भेजने से पहले हुई पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी. पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में रहने वाली लवली ने पुलिस को बताया कि बैंक के पैसे की रिकवरी व लूटपाट के अलावा चोरी की गाड़ियों की खरीद-बिक्री का भी काम करती है. गिरोह के सदस्यों की मदद से अब तक वह एक दर्जन से ज्यादा चोरी की गाड़ी की बिक्री कर चुकी है. उसने अधिकतर गाड़ियों की बिकडी की है.


लवली ने पुलिस को बताया कि बैंक के पैसे की रिकवरी और लूटपाट के अलावा चोरी की गाड़ियों की खरीद-बिक्री का भी काम करती है. गिरोह के सदस्यों की मदद से अब तक वह एक दर्जन से ज्यादा चोरी की गाड़ी की बिक्री कर चुकी है. उसने अधिकतर गाड़ियों की बिक्री हजारीबाग से ही की है. दूसरी तरफ, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है. इसके लिए पुलिस की एक टीम लगातार छापेमारी भी कर रही है. बता दें गाड़ी की लूटपाट के मामले में रांची पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर बीते चार दिसंबर को हजारीबाग के एक होटल से लवली सिंह को गिरफ्तार किया.