ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार

Home / crime / सुशांत सिंह राजपूत मामला: इंसाफ की मांग को लेकर देशभर में लोगों ने...

सुशांत सिंह राजपूत मामला: इंसाफ की मांग को लेकर देशभर में लोगों ने जलाया दिया, सुब्रमण्यम स्वामी ने की थी पहल

22-Jul-2020 10:27 PM

DESKबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले ने आज फिर देश भर को उद्वेलित कर दिया. बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी की पहल पर आज देश के लोगों ने दिया जलाकर सुशांत के लिए इंसाफ की मांग की. 


सुशांत के लिए इंसाफ की मांग

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सांसद सुब्रमण्यम स्वामी सक्रिय हो गये हैं. स्वामी ने अपने वकील ईशकरण सिंह भंडारी को पूरे मामले की छानबीन करने और उचित कदम उठाने को कहा था. उसके बाद सुब्रमण्यम स्वामी और उनकी टीम इस मामले में सक्रिय है.


वकील ईशकरण ने आज सुशांत के फैंस से उनको न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर दिए जलाने की अपील की थी. ईशकरण ने ट्विटर पर लिखा था 

 'ये निर्णय लिया गया है कि आज मेरे यूट्यूब लाइव के दौरान सुशांत को न्याय दिलाने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और मोमबत्ती लाएंगे।#Candle4SSR  हैशटैग का इस्तेमाल करेंरात बजे 22 जुलाई. इसके साथ ईशकरण ने लोगों से उन्हें तस्वीरों में टैग करने की अपील की है जिससे वो खुद इन्हें रीट्वीट कर सकें'.

news image

सुब्रमण्यम स्वामी और ईशकरण सिंह भंडारी की पहल पर आज देश भर के लोगों ने दिया जलाकर सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग की. ट्वीटर पर आज शाम से ही सुशांत सिंह राजपूत का मामला ट्रेंड करता रहा. देश भर के लोगों ने ट्वीटर पर अपना फोटो डाला है जिसमें उन्होंने सुशांत के लिए न्याय मांगा है. 


गौरतलब है कि इससे पहले सुशांत सिंह मामले में भाजपा सासंद सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकरसीबीआई जांच की मांग की है. वहीं उनके वकील ईशकरण सिंह भंडारी ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को खत लिखा था. इसमें सुशांत के घर और वहां से मिले सामान को अच्छी तरह सील करने की मांग की गयी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत का घर सील नहीं किया गया है और पुलिस द्वारा भी इसकी घोषणा नहीं की गई थी.