ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / crime / सेक्स रैकेट के अड्डे पर पुलिस ने की छापेमारी, 21 नाबालिग लड़कियों को...

सेक्स रैकेट के अड्डे पर पुलिस ने की छापेमारी, 21 नाबालिग लड़कियों को पकड़ा

25-Oct-2020 01:28 PM

DESK: सेक्स रैकेट चलाने का मामला शहरों से अधिक आता है, लेकिन एक गांव में ही सेक्स रैकेट चल रहा था. जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो गांव में छापेमारी कर दी. पुलिस ने 21 नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया है. जो सेक्स रैकेट के धंधे में शामिल थी. पुलिस ने यह कार्रवाई जोधपुर के धीमरी गांव में की है. 

दूसरे जिलों से लाई गई थी लड़कियां

पुलिस हिरासत में सभी लड़कियों ने बताया कि वह अलग-अलग जगहों से सेक्स रैकेट के धंधे के लिए बुलाया गया है. लड़कियों ने बताया कि कमजोर पारिवारिक आर्थिक हालात के कारण स्वेच्छा से इस अनैतिक काम से जुड़ी हैं. क्योंकि भाई-बहन छोटे हैं. घर खर्च चलाने के लिए उन्हें यह सब करना पड़ता है. 

छापेमारी में शामिल थे 75 पुलिसकर्मी

गांव में छापेमारी करने के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे थे. 75 पुलिसकर्मियों में 35 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी. सभी लड़कियों को बस से धौलपुर लाया गया है. फिर सभी लड़कियों को चाइल्ड हेल्पलाइन को भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि अगर परिजन लेकर जाना चाह रहे थे वह अपना पहचान पत्र दिखाएंगे. वह भरोसा देंगे की लड़कियों को वह गलत धंधे में नहीं जाने देंगे तो वह ले जा सकते हैं. इन लड़कियों के अलावे सेक्स रैकेट चलाने वाले कई आरोपियों को भी पुलिस ने गिफ्तार किया है.