ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / crime / झारखंड से पकड़ा गया बिहार का कुख्यात बदमाश, सरकार ने घोषित कर रखा...

झारखंड से पकड़ा गया बिहार का कुख्यात बदमाश, सरकार ने घोषित कर रखा है दो लाख का इनाम

04-Apr-2024 07:31 PM

By First Bihar

GUMALA: बिहार के एक इनामी बदमाश को झारखंड के गुमला से अरेस्ट कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी के पर बिहार सरकार ने दो लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस ने बिहार के कुख्यात अपराधी विमलेश यादव को गुमला शहर से गिरफ्तार किया है। विमलेश नाम बदलकर वहां एक किराए के मकान में रह रहा था।


कुख्यात विमलेश यादव बिहार की राजधानी पटना, गया और जहानाबाद के इलाके में काफी सक्रिय था और कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। झारखंड में रहकर वह अपने संगठन का विस्तार कर रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा। पुलिस गिरफ्तार विमलेश यादव के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।


गुमला पुलिस के मुताबिक विमलेश यादव के खिलाफ बिहार के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है और वह इन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। फिलहाल गुमला पुलिस ने बिहार पुलिस से समपर्क साधा है और उससे पूछताछ कर रही है। गुमला एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया है कि गिरफ्त में आया विमलेश यादव एक आपराधिक गिरोह चलाता था और बिहार में वारदातों को अंजाम देकर झारखंड भाग आया था।