Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
06-Aug-2025 03:29 PM
By First Bihar
JHARKHAND: झारखंड के पलामू जिले में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 16 साल की एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने पति की पत्थरों के कुचलकर हत्या कर दी।
झारखंड के पलामू में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति-पत्नी और वो के चक्कर में पति की जान चली गयी। यहां 16 साल की एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, लड़की की शादी 22 जून को सरफराज खान नामक युवक से हुई थी, लेकिन शादी के बाद दोनों साथ नहीं रह रहे थे।
लड़की का पहले से ही एक ब्वॉयफ्रेंड था जिससे वह शादी करना चाहती थी। जब घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कर दी, तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पलामू की एसपी रेशमा रमेशन ने बताया कि 31 जुलाई को लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सरफराज को जंगल में बुलाया, और वहां पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जंगल में फेंककर पत्तों से ढक दिया गया। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में तलाशी अभियान चला रही है।