ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Crime News: महिला चौकीदार की हत्या से सनसनी, बॉयफ्रेंड पर गला रेतकर मारने का आरोप

Crime News: जमशेदपुर में पोटका थाना की महिला चौकीदार ज्योतिका हेमरम की कथित प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी फरार, पुलिस कर रही है तलाश।

Crime News

19-Dec-2025 12:50 PM

By FIRST BIHAR

Crime News: झारखंड के जमशेदपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पोटका थाना में तैनात एक महिला चौकीदार की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी शव को बीच सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतका के परिजनों ने प्रेमी पर गला रेतने और चाकू से कई वार करने का गंभीर आरोप लगाया है।


यह घटना 16 दिसंबर 2025 को पोटका थाना क्षेत्र के बड़ा सिदगी मुख्य सड़क की बताई जा रही है। दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सड़क किनारे खून से लथपथ महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मृतका की स्कूटी भी खड़ी मिली।


मृत महिला चौकीदार की पहचान ज्योतिका हेमरम के रूप में हुई है, जो पोटका थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थीं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सूचना मिलने के बाद पोटका थाना पुलिस के साथ डीएसपी, बीडीओ और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई है।


मृतका के परिजनों का आरोप है कि ज्योतिका को उसके प्रेमी ने पहले फोन कर बुलाया और फिर सुनसान जगह पर गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने चाकू से कई वार किए और फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसे कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।


फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी प्रेमी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।