ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

सरकारी स्कूल में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, हेडमास्टर सस्पेंड, 2 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश

Viral Video: एक सरकारी स्कूल से सामने आए आपत्तिजनक डांस वीडियो ने हड़कंप मचा दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और जांच के बाद हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि दो शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया गया है।

05-Mar-2026 04:56 PM

By First Bihar

Viral Video: झारखंड के गढ़वा जिले से सरकारी स्कूल में हुए एक विवादित कार्यक्रम का मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान डीजे पर आपत्तिजनक गानों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया का बताया जा रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर डीजे की धुन पर आपत्तिजनक गानों पर डांस करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक भी शामिल थे और वे छात्राओं के साथ नाचते हुए नजर आ रहे थे।


वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि स्कूल शिक्षा का मंदिर माना जाता है, जहां इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना और आपत्तिजनक गानों पर नाचना बिल्कुल भी उचित नहीं है। इस घटना से स्कूल की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत जांच के आदेश दिए।


प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में डीजे बजाया गया और कुछ लोग आपत्तिजनक गीतों पर नृत्य कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि कार्यक्रम के दौरान स्कूल के कुछ शिक्षक छात्राओं के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे थे, जिसे शिक्षा विभाग ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है। इस घटना को विद्यालयी अनुशासन और शिक्षक आचरण के नियमों के विरुद्ध माना गया।


जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें झारखंड सरकारी सेवक नियमावली 2016 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय गढ़वा निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हर दिन कार्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उपस्थिति दर्ज कराने के बाद ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।


वहीं इस मामले में दो सहायक शिक्षकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सहायक शिक्षक पुरुषोत्तम पंडित और सुबेश्वर राम के खिलाफ झारखंड सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2021 के तहत सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 


बताया जा रहा है कि यह पूरा कार्यक्रम आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के विदाई समारोह के दौरान आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान स्कूल परिसर में डीजे लगाया गया था और कुछ गानों पर डांस किया गया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने कार्यक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।


वीडियो सामने आने के बाद जिले में इस मामले को लेकर काफी चर्चा होने लगी। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की आलोचना की और शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों ने भी इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के भविष्य और शिक्षा के माहौल के लिए ठीक नहीं हैं।


जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने बताया कि वायरल वीडियो की विस्तृत जांच अभी भी जारी है। यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अनुशासन और शिक्षकों की जिम्मेदारी को बनाए रखना बेहद जरूरी है।