बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
23-Jul-2025 10:09 AM
By Ajit Kumar
Bihar Crime News: जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र के रामसे बिगहा गांव में सोमवार सुबह गेहूं सुखाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक पक्ष के लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष के कईल यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
इस हमले में कईल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी धर्मबीर यादव को गिरफ्तार किया है।
मृतक कईल यादव की पत्नी और बेटे ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से कल गेहूं सुखाने के दौरान कहासुनी हुई थी, जब गेहूं बारिश में भीग गया था। उसी बात को लेकर कल शाम को भी मारपीट की गई थी। आज सुबह मामला और बिगड़ गया और करीब 15 से 20 लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद कल्पा थाना की पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।
जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट