वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे
13-Oct-2025 03:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने नर्सिंग होम संचालक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को परसबिगहा थाना क्षेत्र के बभना-सिकरिया गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान अरवल जिले के गोहरा गांव निवासी मोहम्मद गुलफाम अंसारी के रूप में की गई, जो जहानाबाद शहर में सिटी नर्सिंग होम का संचालक था। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
शव की शिनाख्त होते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने इस हत्या को पूर्व-नियोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि गुलफाम की शादी इसी महीने 29 अक्टूबर को तय थी और घर में तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
पुलिस ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। गुलफाम के बिजनेस पार्टनर और नर्सिंग होम कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।