ब्रेकिंग न्यूज़

चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट

Home / crime / Patna Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच पटना से JDU नेता...

Patna Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच पटना से JDU नेता अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

Patna Crime News: पटना पुलिस ने जेडीयू प्रदेश महासचिव डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी को नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया। पहले भी फर्जीवाड़े के मामलों में नाम आ चुका है ।

16-Oct-2025 06:50 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने जेडीयू के प्रदेश महासचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि धर्मेंद्र ने दरभंगा के सकतपुर निवासी नितेश कुमार से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 10 लाख रुपये ठगे थे। 


पीड़ित नितेश ने बताया कि उनकी मुलाकात डॉ. धर्मेंद्र से अपने बहनोई श्रवण कुमार के माध्यम से हुई, जो धर्मेंद्र के क्लिनिक में टेक्नीशियन हैं। डॉ. धर्मेंद्र ने वर्ष 2019 से 2020 के बीच नौकरी का झांसा देकर कई किश्तों में पैसे लिए, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। 


पुलिस के अनुसार, अभी तक नितेश कुमार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस विभाग में नौकरी देने का वादा किया गया था। जक्कनपुर थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. धर्मेंद्र पहले भी एक फर्जी जमीन दस्तावेज मामले में नामजद रह चुके हैं, जिसमें उन्हें जमानत मिल चुकी थी।


सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र दो से तीन अन्य ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में भी वांछित थे। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जांच जारी है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।