ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: पटना में हत्या के बाद रोहतास में खूनी खेल, गौशाला...

Bihar Crime News: पटना में हत्या के बाद रोहतास में खूनी खेल, गौशाला में घुसकर JDU नेता के पिता को मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: राजधानी पटना के पारस अस्पताल में शख्स की हत्या के बाद अब बदमाशों ने रोहतास में जेडीयू नेता के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

17-Jul-2025 11:20 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। एक तरफ राजधानी के पारस अस्पताल में घुसकर अपराधियों ने शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी तो दूसरी तरफ रोहतास के सासाराम में बेखौफ बदमाशों ने युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ भोला के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी है।


घटना सासाराम के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत अमरा गांव की है। मृतक पारसनाथ सिंह ने दो महीने पहले ही गांव में एक गौशाला बनाई थी, जहां वे रहकर मवेशियों की देखरेख करते थे। वे समय मिलने पर ऑटो-रिक्शा भी चलाया करते थे। सोमवार रात को गौशाला में ही धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई।


इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पारसनाथ सिंह के तीन बेटे हैं, जिनमें से सबसे बड़े राकेश कुमार जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हैं। पिता की हत्या की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारसनाथ सिंह का कुछ लोगों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था, जिसे हत्या की एक संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, अभी हत्या के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ पाई है।


हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। डीएसपी वंदना मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचीं और गहन जांच शुरू की। उनके साथ एफएसएल की टीम भी पहुंची, जो घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है।