ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar News: बिहार के जवान ने एयरपोर्ट पर खुद को मारी गोली, डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स में थे तैनात

Bihar News: बिहार के रहने वाले जवान ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है. गोली लगने के बाद जवान की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.

07-Aug-2025 02:07 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के रहने वाले डीएससी के जवान जितेन्द्र सिंह ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उनकी तैनाती उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एयरपोर्ट पर थी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। घटना के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही।


दरअसल, गोरखपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात डीएससी के जवान जितेन्द्र सिंह ने गुरुवार सुबह अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बिहार के छपरा स्थित मकेर के रहने वाले 50 वर्षीय जितेंद्र सिंह की ड्यूटी रनवे पर थी। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह डीएससी में सुरक्षाकर्मी के रूप में सेवा दे रहे थे। 


फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे सुरक्षाकर्मी उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करते इसके पहले उनकी मृत्यु हो गई। स्वजन को सूचना देकर एम्स थाना पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मकेर स्थित उनके घऱ में चीख पुकार मच गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल इसके पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह