ब्रेकिंग न्यूज़

Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति

BIHAR: शादी का झांसा देकर दारोगा ने किया ढाई साल तक यौन शोषण, कई महिलाओं की जिन्दगी बर्बाद करने का आरोप

जमुई के चरका पत्थर थाने में तैनात दारोगा मोहम्मद नौशाद रिजवी पर शादी का झांसा देकर ढाई साल तक यौन शोषण करने का आरोप एक महिला ने लगाया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी पूर्व में भी इसी तरह के मामले में निलंबित था और फरार चल रहा था।

Bihar

28-Jun-2025 10:06 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई जिले के चरका पत्थर थाने में तैनात एक दारोगा मोहम्मद नौशाद रिजवी पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर ढाई साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया। केस दर्ज होने के बाद टाउन थाने की पुलिस थाना क्षेत्र से  उक्त दारोगा को गिरफ्तार किया। जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार 2021 में आरोपी दारोगा बरहट थाने में तैनात था। जहां एक केस के सिलसिले में एक महिला पहुंची थी। जिसके साथ शादी का झांसा देकर उसने ढाई  साल तक यौन शोषण किया। वही जब दारोगा का तबादला चंद्रमंडीह हो गया। इसके बाद उस महिला को भी वह अपने साथ ले गया। लेकिन शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला के द्वारा एससी एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़िता का कहना है कि उक्त दारोगा ने मेरे साथ-साथ कई महिलाओं की जिन्दगी बर्बाद की है। उसका सबूत मेरे पास है। 


मोहम्मद नौशाद रिजवी हमेशा पुलिस की वर्दी का रौब महिलाओं को दिखाता था और उन्हें अपने झांसे में लेता और शारिरीक संबंध बनाता था। 2020 से ही वह मुझे परेशान कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि वह इतना परेशान  कर रहा था कि हम बता नहीें सकते। थाना में दौड़ते दौड़ते परेशान हो गये लेकिन मेरा केस नहीं लिया गया। जब हम एडीजी के पास गये तब केस दर्ज किया गया। हमको कल पता चला कि चरका पत्थर में आया हुआ है। जब वहां पहुंचे तो वर्दी पहनकर बुलेट से चला गया। पीड़िता ने कहा कि बहुत महिला चरिकापत्थर में है जिसे इसने शिकार बनाया। 


एक गुंगी महिला को भी शिकार बनाया। कहता था कि मेरी पत्नी मर गयी है मेरा बच्चा भी नहीं है, तुम्हारा बच्चा मेरा बच्चा है मेरे साथ रहो। यह बहुत फ्रॉड आदमी है जब कानून के आंख में धूल झोक सकता है तब हम लोग क्या है? मेरा जिन्दगी बर्बाद करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा हो हम यही चाहते हैं क्योंकि इसके चक्कर में मेरा पति मुझे छोड़कर चला गया है। पीड़िता ने बताया कि अभी भी फेसबुक से गंदा गंदा फोटो वायरल कर रहा है। एक और महिला है जिसे चाय में नशा मिलाकर यौन शोषण किया था। गर्भवती होने पर महिला का गर्भपात तक करवा चुका है। दारोगा नौशाद बहुत गंदा आदमी है, इसको सजा मिलनी चाहिए। 


बता दें कि तत्कालीन एसपी शौर्य सुमन ने 2024 में उक्त दारोगा को सस्पेंड कर दिया। तब से वो फरार चल रहा था। जिसे शुक्रवार को टाउन थाने की पुलिस की मदद से उसे नीमारंग से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। उक्त दारोगा 2024 में ड्यूटी के दौरान चरका  पत्थर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ भी शादी का झांसा देकर 6 माह तक यौन शोषण करने का आरोप लगा था। जिसको लेकर पीड़िता द्वारा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वही टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त दारोगा  को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।