JAMUI: जमुई पुलिस की बड़ी कारवाई सामने आ रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के आधार पर जमुई की टाउन थाना पुलिस ने कल देर रात छापेमारी कर कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव को एक देसी राइफल, एक देसी पिस्टल और 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इस सफलता को लेकर जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया की पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर टाउन थाना ने कारवाई करते हुए कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान आरोपी घर से एक राइफल, एक देसी पिस्टल और 10 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।
आगे उन्होंने बताया की गिरफ्तार अपराधी मंटू यादब पर पूर्व मे भी कई मामले दर्ज़ है जिसमे पुलिस पर हमला करने और एक हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल है। इसी सन्दर्भ मे इसके खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा वारंट भी निर्गत किया गया था। जिसको लेकर पुलिस द्वारा लम्बे समय से इसकी तलाश मे छापेमारी की जा रही थी।
अमूमन बालू तस्करो पर जमुई पुलिस की कारवाई का डंडा चलता रहता है लेकिन इसबार एक कुख्यात बालू तस्कर के गिरफ्तार होने से जमुई पुलिस का मनोबल सातवे आसमान पर है और जमुई पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा जा रहा है।