Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा
06-Feb-2026 03:51 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किन्नरों की एक टोली ने अचानक जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विरोध देखकर थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी और जवान कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गए। हंगामे के कारण जन संवाद कार्यक्रम भी अस्थायी रूप से बाधित हो गया।
किन्नरों ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उनके साथ छेड़खानी की और आपत्तिजनक तरीके से छूने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने कुल्हाड़ी दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। पीड़ित का कहना है कि इस गंभीर घटना के बाद उन्होंने कई बार डायल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी, लेकिन किसी भी स्तर पर उन्हें मदद नहीं मिल सकी, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया।
किन्नर ने बताया कि पहली घटना के बाद वे आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसके परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर युवक के परिजनों ने माफी मांग ली। इसके बाद किन्नर टोली सामान्य दिनों की तरह राजल बाजार में दुकानदारों से बधाई और पैसा मांगने लगी। इसी दौरान आरोपी युवक दोबारा करारी लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए फिर से जान से मारने की धमकी देने लगा। इस घटना से आक्रोशित होकर सात सदस्यीय किन्नर टोली ने बाजार में हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस से तत्काल सहायता न मिलने के कारण दो किन्नर गुस्से में झाझा थाना पहुंच गए और समाज में किन्नरों के जीने के अधिकार और उनकी सुरक्षा को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संयोग से उसी समय पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने थाना पहुंचे हुए थे। मामला उनके संज्ञान में आने से पहले ही पुलिस अधिकारियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन किन्नर शांत नहीं हो रहे थे।
अंततः झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने पूरे मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद किन्नर शांत हुए और जन संवाद कार्यक्रम पुनः शुरू हो सका। इस दौरान थाना परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। उल्लेखनीय है कि एसपी के गुजरने पर किन्नरों ने “राधे-राधे” कहकर उनका अभिवादन किया, जिस पर उन्होंने भी मुस्कुराकर जवाब दिया।