ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में सनकी पिता की हैवानी, बेटे की चाह...

Bihar Crime News: बिहार में सनकी पिता की हैवानी, बेटे की चाह में मासूम बेटी को दे दी सजा-ए-मौत

Bihar Crime News: बिहार के जमुई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बाप बेटे की चाहत में हैवान बन गया। बेरहम पिता ने बेटा नहीं होने के कारण गुस्से में अपनी डेढ़ साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

06-Sep-2025 01:25 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के जमुई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बाप बेटे की चाहत में शैतान बन गया। बेरहम पिता ने बेटा नहीं होने के कारण गुस्से में अपनी डेढ़ साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह वारदात सिकंदरा नगर क्षेत्र के पुरानी चौक के पास शुक्रवार की है। 


आरोपी की पहचान पुरानी चौक निवासी मन्नू चौधरी के रुप हुई है। बताया जा रहा है कि बेटे की चाह में अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची अनुराधा उर्फ लाडो को मार डाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


पूछताछ के दौरान बच्ची की मां पूनम कुमारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह वे बर्तन धो रही थीं। तभी पति मन्नू चौधरी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और डेढ़ साल की बच्ची लाडो की गला दबाकर हत्या कर दी। जब उसने कोहराम मचाया, तो आस पास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी मन्नू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने शिकायत किया है कि बच्ची को उसके पति ने मार डाला। बेटा नहीं होने से हत्या की बात बताई गयी है। पुलिस गांव जाकर छानबीन कर रही है।