बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
11-Apr-2025 09:48 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar Crime News: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेटे और बहू की प्रताड़ना से परेशान एक वृद्ध महिला न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची थी। आरोप है कि झाझा थाने के सहायक थानाध्यक्ष जनार्दन ठाकुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता महिला ने जमुई कोर्ट में केस दर्ज कराई है। उसने बताया कि यह घटना दिसंबर 2024 की है। पीड़िता ने आरोपी सहायक थानाध्यक्ष को 7 दिसंबर 2024 को वकालत नोटिस भी भेजा था। साथ ही एसपी को डाक से इसकी जानकारी भी दी थी।
पीड़िता के अनुसार, सहायक थानाध्यक्ष ने उसे धमकी दी कि जब तक वह झाझा थाने में रहेगा, तब तक उसे उसके पास आना पड़ेगा। जान से मारने की धमकी के कारण वह अब तक डरी हुई थी। शुक्रवार को पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने वरिष्ठ पदाधिकारियों से आरोपी सहायक थानाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं सहायक थाना अध्यक्ष जनार्दन ठाकुर ने बताया कि महिला किसी के बहकावे में आकर उक्त महिला उस पर झूठा दुष्कर्म का आरोप लगा रही है आरोप बिल्कुल गलत है।