पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
25-May-2025 04:38 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar Crime News: बिहार के जमुई में अवैध संबंध के शक में एक पति ने पत्नी को तेजधार हथियार से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव की है।
मृतिका की पहचान बसैया गांव निवासी ब्रह्मदेव चौधरी की 60 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में हुई है। मृतिका की बहू ने बताया उसके ससुर ब्रह्मदेव चौधरी को शक था कि उसकी पत्नी का मोहल्ले में किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
शनिवार की देर शाम जब राजकुमारी देवी शौच के लिये बहियार गयी थी। इसी दौरान ससुर ब्रह्मदेव चौधरी बहियार में ही तेजधार हथियार हसुली से गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद बहियार में उसका शव मिला।
घटना की जानकारी सिकंदरा थाना की पुलिस को दी गयी। सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।