ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar Crime News: चप्पल खोलकर मंदिर में घुसा चोर, हाथ जोड़कर माता से...

Bihar Crime News: चप्पल खोलकर मंदिर में घुसा चोर, हाथ जोड़कर माता से मांगी माफी; फिर उड़ा ले गया किमती सामान

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं. यहां चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चोर चप्पल खोलकर मंदिर में घुसता है. पहले माता से माफी मांगता है और फिर बाद में किमती सामान लेकर फरार हो जाता है.

19-May-2025 07:34 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar Crime News: जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर में दोपहर करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में घुसकर बर्तन, चढ़ावा और नगदी लेकर फरार हो गया। 


हैरानी की बात यह रही कि चोरी से पहले चोर ने मंदिर परिसर में चप्पल उतारकर माता शीतला को प्रणाम किया और क्षमा भी मांगी। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर ने पहले विधिपूर्वक सिर झुकाकर मां शीतला को प्रणाम किया, फिर मंदिर में रखे पूजा के सामान, पीतल की थाली, दीपक, घंटी और दानपेटी में रखे रुपये लेकर थैले में भरकर आराम से निकल गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी को देखते हुए कुछ समय पहले मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।


फिलहाल चोर की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर ग्रामीण पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में अब तक पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया गया है। टाउन थाना अध्यक्ष ने बताया कि अगर चोरी को लेकर आवेदन दिया जाता है तो मामले की जांच की जाएगी।